अभिनव कुमार होंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

0
700

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा।
आज यहां पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। जिसमें अभिनव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा इनके साथ ही सराहनीय सेवा के लिए धान सिंह तोमर पुलिस उपाधीक्षक चमोली, नन्दन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्ष पुलिस मुख्यालय, महेश चन्द चन्दोला निरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, रमेश चन्द भट्ट उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी चम्पावत को पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here