Home News Posts उत्तराखंड गंगा स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी

गंगा स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी

0
48
  • महिला की मौत, 38 घायल

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में आज सुबह राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नागौर निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान सामने से आ रहा एक डंपर भी नियंत्रण खोकर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
जानकारी के अनुसार सप्तऋषि क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से आए श्रद्धालुओं की बस शांतिकुंज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार राजस्थान से आए श्रद्धालुओं का दल गंगा स्नान के बाद अपने घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी बस को बैक किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस को पलटता देख सामने से आ रहे डंपर चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया, लेकिन वह भी नियंत्रण खो बैठा। डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा और वहां खड़ी एक बोलेरो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा—तफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख—पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। संयुक्त राहत अभियान चलाकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 50 वर्षीय पुष्पकवर, पत्नी भंवर सिंह, निवासी नागौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटृी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को निगरानी में रखा गया है। प्रशासन के अनुसार बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें 25 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बस को बैक करते समय संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here