Home News Posts उत्तराखंड रिश्वतखोर अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वतखोर अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार

0
22
  • होटल की फायर एनओसी के नाम पर मांगे थे 20 हजार

पौड़ी। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए विजिलेंस टीम ने कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन पूर्व शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया ट्रैप कार्रवाई के योग्य पाए जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद आज सुबह सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग ेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया है। बहरहाल विजिलेंसट टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here