Home News Posts उत्तराखंड केदारताल ट्रेकः महिला सहित तीन लापता ट्रेकर्स के शव बरामद

केदारताल ट्रेकः महिला सहित तीन लापता ट्रेकर्स के शव बरामद

0
23

उत्तरकाशी। केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित सर्च एवं रेस्क्यू अभियान आज भी लगातार जारी है। जिसमें अब तक एक महिला सहित तीन टे्रकर्स के शव बरामद किये जा चुके है। जिन्हे मातली हेलीपेड पहुंचा दिया गया है। जबकि शेष लापता लोगों की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स एवं 6 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी एवं ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका था। सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन के समन्वय से एसडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, वन विभाग एवं ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।
सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में एसडीआरएफ की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में अन्य रेस्क्यू एजेंसियो से समन्वय स्थापित कर सर्चिंग अभियान संचालित कर रही हैं। सर्चिंग अभियान के दौरान प्राप्त 3 शवों (2 पुरुष एवं 1 महिला) को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए केदारताल क्षेत्र में ैखोजी दस्ते संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं। प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी एवं अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी रेस्क्यू टीमें आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई हैं। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
अधिकारियों के अनुसार वन विभाग की अनुमति लेकर 27 अक्टूबर को टसोल सीकर ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से सात ट्रैकर और छह सहायक कर्मियों सहित 13 लोगों का दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ। इनमें से एक कुक बीच में ही वापस आ गया था जबकि शेष टीम को 29 अक्टूबर को वापस लौटना थाए लेकिन खराब मौसमए बर्फबारी और मार्ग में हिमस्खलन के कारण उनकी वापसी संभव नहीं हो सकी। बताया कि 30 अक्टूबर को ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क होने पर ट्रेकरों ने कच्ची ढांग के पास फंसे होने की जानकारी देते हुए वहां से निकलने में मदद मांगी। जिस पर ट्रैकिंग एजेंसी ने 30 अक्टूबर को ही पोर्टर और गाइड की टीम भेजकर करीब छह किलोमीटर तक रास्ता खोलने का काम किया । सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने 31 अक्टूबर की सुबह बचाव अभियान शुरू किया और वन विभाग एसडीआरएफ आदि अन्य एजेंसियों की टीम को मौके लिए रवाना किया। कच्ची ढांग के आसपास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिल गए। थे। बहरहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here