बोरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

0
434

हरिद्वार/देहरादून। सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में आज सुबह एक महिला का शव बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है, जिसके प्रयास जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रामनगर कालोनी में क्षेत्रवासियों द्वारा बोरे में बंद एक शव देखा गया। सुबह सवेरे बोरे बंद शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बोरे से निकाल कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 30 साल है। प्रथम दृष्टया महिला का गला घोंट कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। क्योंकि शरीर पर कोई दूसरा निशान नहीं पाया गया है। सलेमपुर के पास बनी रामनगर कॉलोनी में यह शव बरामद किया गया है। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के अनुसार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय निवासियों द्वारा यह सूचना दी गई थी। स्थानीय निवासियों को सुबह की सैर के दौरान यह बोरा सड़क के पास दिखाई दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को मौके पर बुलाया. पुलिस ने मामले की तहकीकत शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here