रेल परियोजना कार्याें में तेजी लाएंः धामी

0
386


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ आज ऋषिकेश—कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की।

आज सीएम पुष्कर सिंह धामी योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन स्थित रेल विकास निगम के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने ऋषिकेश—कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की। इस दौरान परियोजना अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण द्वारा मुख्यमंत्री को परियोजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।


समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुल्लर डोगी, टिहरी जाकर ऋषिकेश—कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सुरंग के भीतर जाकर भी जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here