Home News Posts Filmy बॉलीवुड की प्यारी मां का निधन

बॉलीवुड की प्यारी मां का निधन

0
937

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक से बढ़कर कई एक कई बेहतरीन बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकीं दिग्गज पद्मश्री एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वो लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह आयु से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थी और अब उनका निधन हो गया है. पद्मश्री एक्ट्रेस सुलोचना को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। उनकी शादी सिर्फ 14 साल की उम्र में हो गई थी. उनकी एक बेटी हैं, जिनका नाम कंचन घाणेकर हैं। सुलोचना लाटकर 40 और 50 की दशक की बेहद ही पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के रोल निभाए थे, लेकिन वो मशहूर हुईं मां का किरदार निभाकर. वो फिल्मों में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे कई दूसरे बड़े सितारों की मां के रोल में दिखी थीं। साल 1978 में आई अमिताभ और विनोद खन्ना की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में सुलोचना विनोद खन्ना की मां के किरदार में दिखी थीं। इतना ही नहीं वो दिलीप कुमार और देवानंद जैसे स्टार्स के साथ भी परदे पर नजर आई थीं। सुलोचना लाटकर ने 1946 में आई फिल्म से डेब्यू किया था, उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। सुलोचना ने अब दिल्ली दूर नहीं, बंदिनी, देवर, कटी पतंग जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं साल 2004 में फिल्मफेयर ने भी लाइफटाइम अर्चीवमेंट अवॉर्ड से उन्हें पुरस्कृत किया था। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी उन्हें भूषण अवॉर्ड से नवाजा था। सुलोचना के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शो क लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी से लेकर तमाम सेलेब्स और फैंस ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जाहिर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here