इंडिगो की फ्लाइट में खराबी आने से हुई आपातकालीन लैंडिंग !

0
567

गुवाहाटी। असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में रविवार सुबह अचानक से खराबी आ गई। डिब्रूगढ़ जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया और इसके बाद वापस गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी और करीब 20 मिनट के भीतर वापस एयरपोर्ट लौट आई। इसी विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे।
बताया गया कि इंडिगो के विमान ने गुवाहाटी के एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ के लिए टेकऑफ ही किया था कि पायलट ने विमान के इंजन में खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद विमान को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय विमान की ओर मोड़ दिया गया।
फ्लाइट संख्या 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी और करीब 20 मिनट के भीतर वापस एयरपोर्ट लौट आई। विमान के वापस लौटने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। गुवाहाटी में उतरने के तुरंत बाद विमान के सभी यात्रियों को उतार दिया गया और विमान को निरीक्षण के लिए भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक इंडिगो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here