Home News Posts उत्तराखंड बैराज में युवक—युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप

बैराज में युवक—युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप

0
342

देहरादून। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला क्षेत्र के बैराज जलाशय में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रोहित पंवार निवासी स्वीत गांव, पौड़ी गढ़वाल और नीमा देवी निवासी हिंडोलाखाल, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान सामने आया कि रोहित दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत था और 1 मार्च को ऋषिकेश पहुंचने के बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया था। दिल्ली में उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, नीमा के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नीमा देवप्रयाग संगम पर नहाने के दौरान गंगा में बह गई थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here