Home News Posts उत्तराखंड ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो सगे भाई सहित चार गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो सगे भाई सहित चार गिरफ्तार

0
18
  • हत्या कर गंगा मेंं डुबोया, बाइक सहित शव बरामद

हरिद्वार। कारोबार व पारिवारिक रंजिश को लेकर की गई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारो हत्यारोपियों में से दो सगे भाई है जिनकी निशानदेही पर गंगा नदी से शव व मृतक की बाइक भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 2—3 अगस्त की रात शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान जो कि अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था रास्ते में जाते हुए गायब हो गया और उसका मोबाइल बंद हो गया जिस पर उसके परिजनों द्वारा कोतवाली लक्सर पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई साथ ही आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे को खंगालें गयें। जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि गुमशुदा अंकित के गांव के रहने वाले सचिन मेहकार कुलवंत व अंकित उर्फ फौजी सहित चार लोगों से उसकी पिछले कुछ समय से रंजिश चली आ रही थी इस सूचना पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा चारों लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुमशुदा अंकित चौहान की उन चारों व्यक्ति ने मिलकर 2 तारीख की रात को हत्या कर दी है व शव को शिवपुरी गांव के पास बनी खुसरो की ठोकर से उसकी मोटरसाइकिल के साथ बांधकर नदी में डुबो दिया है पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक अंकित काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था और ट्रैक्टर ट्राली के खनन में उनकी मुखबिरी करके उन्हें पकड़वा दिया करता था जिससे उन्हें काफी पैसे की हानि हो रही थी इसलिए उन चारों ने अंकित को रास्ते से हटाने का फैसला किया तथा 2 तारीख की रात को जब अंकित अपने घर लौट रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल रोक कर रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी। आरोपितों की स्वीकारोकती पर पुलिस द्वारा उनको आगे आगे चलाकर उनके बताए स्थान पर ले गए जहां पर तलाशी हेतु एसडीआरएफ की टीम को भी गोताखोरों सहित बुलाया गया एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से अथक प्रयासों से गंगा नदी में डूबे मोटरसाइकिल व शव को बरामद किया गया। आरोपियों में से मुख्य आरोपित अंकित चौहान उर्फ फौजी पूर्व में थाना खानपुर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सचिन पुत्र पवन निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार, मेहकार पुत्र पवन निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार, कुलवंत पुत्र कल्लू निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार व अंकित चौहान उर्फ फौजी पुत्र सुरेश पाल निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here