Home News Posts उत्तराखंड भाजपा ने निकाली `मोदी है न’ पदयात्रा

भाजपा ने निकाली `मोदी है न’ पदयात्रा

0
352

  • धामी बोले युवाओं की भावनाओं के अनुरूप लेंगे फैसले
  • भाजपा की पदयात्रा में युवाओं की दिखी भीड़

देहरादून। मैं हूं न, की तर्ज पर आज भाजपा ने राजधानी में `मोदी है न’ पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने भी भाग लिया अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस पदयात्रा का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को पार्टी से जोड़ना और आकर्षित करना था। पदयात्रा में मुख्यमंत्री धामी के शामिल होने से युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा पहले ही तय की जा चुकी थी। मूल निवास और भू कानून मुद्दो पर सामाजिक और राजनीतिक दलों द्वारा जो स्वाभिमान महारैली आज आयोजित की गई उसके साथ ही भाजपा की इस पदयात्रा को लेकर कई तरह के आरोप भी लगाये गये थे। भाजपा की यह पदयात्रा `मोदी है न’ पवेलियन मैदान से शुरू हुई जो दर्शन लाल चौक होती हुई घंटाघर पहुंची, जहां हिमालय पुत्र स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए गये। इसके बाद यह यात्रा राजपुर रोड होती हुई दिलाराम चौक न्यू कैंट रोड होकर हाथी बड़कला स्थित सर्वे मैदान पर जाकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर मीडिया द्वारा मुख्यमंत्री धामी से जब सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा निकाली जाने वाली महारैली के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने सशक्त भू कानून और मूल निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था पर समिति बनाई जाने की बात कहते हुए कहा गया कि हम जन भावनाओं के और राज्य के हितों को सामने रखकर ही फैसला लेंगे। उन्होंने कहा जो समितियां बनाई गई है उनकी रिपोर्ट आने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास स्थाई मूल निवास प्रमाण पत्र है हमने उनके लिए मूल निवास प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की इच्छा के विरुद्ध उनकी सरकार कोई फैसला नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए विपक्ष के नेता परेशान हैं।
पदयात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार नकल और धर्मांतरण कानून की तरह मूल निवास और भू कानून पर शीघ्र सशक्त कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के कामकाज से परेशान है। रैली में बड़ी संख्या में युवा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here