Home News Posts उत्तराखंड कर्नाटक में भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या

कर्नाटक में भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या

0
466

नई दिल्ली। कर्नाटक में धारवाड़ के भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवील कम्मर की बुधवार को हत्या कर दी गई। उन पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच प्रवीण के समर्थकों व विरोधियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस बीच अब प्रवीण बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें चाकू मार दिया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हुबली पुलिस के अनुसार, इस मामले में जांच पड़ताल जारी है। भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या के बाद तेजस्वी सूर्या ने इस मामले में ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है। तेजस्वी सूर्या ने लिखा कि भाजपा युवा मोर्चा (बीवाईजेएम)के नेता प्रवीण कम्मर की मंगलवार रात हत्या कर दी गई थी। सूर्या के अनुसार, इस हत्या के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बताया जा रहा है. तेजस्वी सूर्चा ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बंगलुरु साउथ से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये निंदनीय है कि धारवाड़ जिले में हत्या जैसा कृत्य हुआ. वे मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए इस कड़ी में सजा दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here