भाजपा ने किया महिलाओं का सशक्तिकरणः धामी

0
120

  • हरिद्वार में महिलाओं ने धामी पर बरसाए फूल
  • रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब
  • 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

हरिद्वार। अपने एकदिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां एक बड़ा रोड शो किया जिसमें महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं उन्होंने हरिद्वार वासियो को 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां नारी शक्ति महोत्सव में भी भाग लिया।
हर की नगरी में आज मुख्यमंत्री धामी ने जब देवपुरा चौक से ऋषिकुल चौक तक रोड शो किया तो उस दौरान भारी भीड़ देखी गई। ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक वाघ यंत्रों की धुन पर नाचते गाते लोगों ने जमकर मुख्यमंत्री धामी पर फूल वर्षा की। रोड शो में हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं में मुख्यमंत्री धामी के प्रति खासा आकर्षण देखा गया और वह सीएम धामी जिंदाबाद के नारे लगाती भी देखी गई। पूरे रोड शो में भारी भीड़ देखी गई उनका यह रोड शो ऋषिकुल चौक पर जाकर समाप्त हुआ जहां उन्होंने 1100 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
ऋषिकुल मैदान में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। नारी को जब कमजोर और अबला समझा जाता था वह दौर अब समाप्त हो चुका है। आज हमारी माताए और बहनें सभी क्षेत्रों में सराहनीय काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम किया है वह इससे पहले किसी भी सरकार द्वारा नहीं किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा नारी वंदन अधिनियम लाकर उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ कर दिया गया है। उन्होंने यूसीसी का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों को बराबरी के अधिकार दिलाने और सुरक्षा की नजरिया से यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा और नई ताकत मिली है।
उनके रोड शो में जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की वहीं भारी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सीएम धामी कल भी हरिद्वार में रहेंगे क्योंकि कल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ओवर ब्रिज का लोकार्पण करने आ रहे हैं जिसमें सीएम धामी भी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here