Home News Posts उत्तराखंड भाजपा का स्लोगन `पैसा बोलता है’ : खड़गे

भाजपा का स्लोगन `पैसा बोलता है’ : खड़गे

0
155

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि भाजपा का स्लोगन है कि पैसा बोलता है।
आज यहां हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि कांग्रेस ने जो बोला वह करके दिखाया है। लेकिन भाजपा नौकरियां बेच रही है उनका स्लोगन है कि पैसा बोलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि वीरों की भूमि है यहां पर लोग शांति के साथ काम करते हैं। उन्होंने वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो बिना रिश्वत व सिफारिश के नौकरियां दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग होशियार है आज देश में सबसे अधिक नौकरशाह उत्तराखण्ड के हैं।
खड़गे ने जंतर मंतर में छात्रों के आंदोलन पर कहा कि पेपर लीक का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे छात्रों पर मोदी सरकार ने लाठियां चलवायी, आंसू गैस के गोले छोड़े, बेलेट गन चलवायी, छात्राओं को घसीटा गया और उनको सारी रात थाने में बैठाये रखा। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया यह कांग्रेस की नीति है। जबकि भाजपा की नीति पीटने की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, मजदूरों का हक छीनने का कार्य किया वहीं कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने 72 हजार करोड का किसानों का कर्ज माफ किया था। उन्होंने कहा कि सरकार में 30 लाख वैकेंसी है लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है। दूसरी तरफ विकसित भारत का नारा देते हैं। उन्होंने कहा कि वह सीढियां चढकर ऊपर आये है लेकिन भाजपा जिसको जेल भेजती है उसको ही अपनी वाशिंग मशीन में धोकर भाजपा का सदस्य बना देती है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल चले वह भी संविधान बचाने के लिए चले। उन्होंने कहा कि भाजपा के नरेन्द्र मोदी, अमित शाह या कोई ऐसा नेता है जोकि गरीब किसानों, विघार्थियों से मिलने के लिए चला हो, कोई नहीं है। जबकि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से वायदा किया था कि हर साल दो करोड नौकरी दूंगा। कोई इनसे पूछे कि 15 साल से गददी पर बैठे हैं जिसके चलते अभी तक 25 करोड नौकरी होनी चाहिए थी लेकिन नहीं है इनका काम झूठ बोलना है। यह जनता को अपने झूठे वायदों में फंसाकर गद्दी पर बैठे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांण्ड का भी जिव्रQ किया कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने में देर इस लिए हुई क्योंकि उसमें भी भाजपा के नेता शामिल थे। इस मौके पर मंच पर उनके साथ उत्तराखण्ड कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here