बारातियों से भरी बस नयार नदी में गिरी, 6 बारातियों के शव खाई से बाहर निकाले

0
305

मुख्यमंत्री खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे, कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित किए

पौड़ी। राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में बारातियों से भरी हुई बस नयार नदी में जा गिरी, बस में 40 से 50 बारातियों के सवार होने का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कल के सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू। बताया जा रहा है अब तक 6 बारातियों के शव खाई से बाहर निकाले है। बाकी लोगों को तलाशने का कार्य जारी है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है, ऑपरेशन जारी है।

पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here