Home News Posts उत्तराखंड बनभूलपुरा कर्फ्यू में आज से दो घंटे की छूट, इंटरनेट रहेगा बंद

बनभूलपुरा कर्फ्यू में आज से दो घंटे की छूट, इंटरनेट रहेगा बंद

0
300

नैनीताल। आखिरकार छह दिन बाद प्रशासन एक लाख की आबादी को राहत देने जा रहा है। बृहस्पतिवार से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। ढील भी अलग—अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी, दुकानें खुलेंगी। जबकि प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
डीएम ने जो आदेश जारी किये है उसके अनुसार मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक यानि सात घंटे छूट रहेगी। शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। बाहरी आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी साथ ही पुलिस तैनात रहेगी दुकानें खुलेंगी। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग क्षेत्र में कहीं भी आ—जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here