नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ, यह घटना मुख्यमंत्री आवास परिसर में घटी, जब वह आम जनता की समस्याएं सुन रही थीं। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
वहीं इस घटना पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकता है।
जनसुनवाई के दौरान मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा, यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज़ उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी, वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।मुख्यमंत्री पर हमले की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।’
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा पर हमला विपक्ष की साजिश है क्योंकि उन्हें दिल्ली की चिंता है।




