Home राष्ट्रीय Punjab पंजाब में एएसआई की गोली मारकर हत्‍या

पंजाब में एएसआई की गोली मारकर हत्‍या

0
27


अमृतसर। अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें गोली तब मारी गई जब वह ड्यूटी से लौट रहे थे। गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात हरजीत सिंह की ड्यूटी पेट्रोलिंग में थी। बीती रात हरजीत सिंह ड्यूटी ख़त्म करके घर की तरफ़ जा रहे थे तभी भगतावाला दाना मंडी के गेट नंबर दो के बाहर अज्ञात लोगों ने हरजीत की गर्दन में गोली मार दी. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान ने ली है। हालांकि पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले के एंगल का खंडन किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, “अमृतसर जिले में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम, उनकी असीम हिम्मत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “पंजाब सरकार की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान दिया जाएगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को पूरी बहादुरी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here