Home ताजा ख़बर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिहार चुनाव में बुर्के वाली महिलाओं की पहचान में मदद...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिहार चुनाव में बुर्के वाली महिलाओं की पहचान में मदद करेंगी!

0
531


नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर या पर्दे में आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान ”गरिमापूर्ण” तरीके से सत्यापित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि ‘पर्दा-नशीं’ महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए महिला मतदान अधिकारियों या परिचारिकाओं की उपस्थिति में ”गरिमापूर्ण तरीके से उनकी पहचान” सत्यापित करने के उसके निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर ”विशेष व्यवस्था” की जाएगी तथा उनकी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, ”बुर्काधारी महिलाओं की पहचान सत्यापित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तैनात रहेंगी। बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि बुर्का पहनकर आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में मदद के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगी। कुमार ने घूंघट और बुर्का पहनी महिलाओं के बारे में संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मतदान केंद्रों के अंदर पहचान सत्यापित करने के बारे में आयोग के स्पष्ट दिशानिर्देश हैं और उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here