Home News Posts उत्तराखंड दूध लेकर लौट रही महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला

दूध लेकर लौट रही महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला

0
25

देहरादून। राज्य में वन्य जीवो का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। देहरादून के थानों क्षेत्र में हाथियों की दहशत एक बार फिर बीती शाम को भी देखी गयी। बड़ासी ग्रांट में दूध लेने गई एक महिला को हाथी ने पटक कर बुरी तरह घायल कर दिया, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 7 बजे बड़ासी ग्रांट में 37 वर्षीय अंजली गुप्ता दूध लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान जंगली हाथी ने महिला पर हमला कर दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर हालत में महिला को सीएमआई अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक के साथ ग्रामीणों का गुस्सा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि थानों क्षेत्र के जंगल से सटे गांवों में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 15 जनवरी को थानों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भी सोलर फेंसिंग की मांग उठाई गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। घटना से पहले दिन में सौड़ा सरोली के खेतों में भी हाथी दिखाई दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here