Home News Posts Filmy अमिताभ व अनुष्का को बिना हेलमेट के बाइक की सवारी पड़ा भारी

अमिताभ व अनुष्का को बिना हेलमेट के बाइक की सवारी पड़ा भारी

0
618


मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को बिना हेलमेट के बाइक की सवारी करना भारी पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के खिलाफ ट्रैफिक के नियमों को लेकर कमेंट्स कर रहें हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों एक्टर्स ने बाइक सवारी के दौरना हेलमेट नहीं पहन रखा था वहीं बाइक चलाने वाले ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। अमिताभ ने सोमवार को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक प्रशंसक से लिफ्ट ली थी, जिसमें वह एक शख्स के साथ हार्ले डेविडसन बाइक पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अनुष्का अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर बैठीं दिखी। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉडीगार्ड के साथ बिना हेलमेट पहने बाइक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अमिताभ और अनुष्का पर ट्रैफिक के नियमों के उल्लंघन को लेकर कमेंट्स किए। यूजर्स ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुंबई पुलिस को ट्वीट किया। इस पर कुछ यूजर्स को जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया क‍ि हमने इसे ट्रैफ‍िक ब्रांच के साथ शेयर किया है। एक अन्य ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘सवार और पिछली सवारी दोनों बिना हेलमेट के हैं। मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें!’ बिना हेलमेट के बाइक सवारी करने पर मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि हमने इस मामले को ट्रैफिक ब्रांच के साथ साझा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here