Home News Posts उत्तराखंड महिला को बचाते हुए युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

महिला को बचाते हुए युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

0
28

देहरादून। फूलचटृी में महिला को बचाते हुए एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ का सर्च अभियान शुरू किया लेकिन दोपहर होते होते युवक का पता नहीं चल सका है। जबकि रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।
बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के फूलचटृी क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्वालियर से परिवार संग घूमने आए 30 वर्षीय श्ौलेन्द्र महावी गंगा नदी में डूबकर लापता हो गए। घटना सुबह करीब 9.30 बजे ह्यूंल नदी के मुहाने पर हुई।
इस बात की जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि श्ौलेन्द्र का परिवार फूलचटृी के पास गंगा में स्नान कर रहा था। यह स्थान प्रशासन द्वारा असुरक्षित घोषित है और यहां स्नान प्रतिबंधित है। इसी दौरान परिवार की 33 वर्षीय महिला सदस्य रेनू गुर्जर अचानक तेज बहाव में बहने लगीं। उन्हें डूबता देख श्ौलेन्द्र बिना एक पल गंवाए बचाने के लिए नदी में कूद गए। महिला तो किसी तरह सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन श्ौलेन्द्र नदी की गहराई और तेज धार में बह गए।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ की टीम संभावित क्षेत्रों में लगातार गहन तलाश कर रही है, पर समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here