देहरादून। राज्य के लिए यह दिन भावनाओं और गर्व से भरा रहा। उत्तराखंड आगमन के पश्चात एक सम्मानित राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता को हवाई अड्डे पर आत्मीय भाव से विदा करने का अवसर मिला।
यह बात विपुल मेंडोली (भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष) ने कही। उन्होंने कहा इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण, सादगी और प्रेरणादायक व्यत्तिQत्व को नजदीक से अनुभव किया। यह क्षण सभी के लिए यादगार बन गया।
विदाई के अवसर पर भावुक क्षणों में राज्य के प्रतिनिधियों ने कहा कि “उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। हम सब मिलकर अपने पहाड़, अपनी संस्कृति और अपनी युवाशत्तिQ को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।




