देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर निवासी युवती ने विकासनगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि सलीम पुत्र नजर मौहम्मद निवासी ढकरानी विकासनगर द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा आरोपी के माता पिता द्वारा आरोपी तथा पीडिता के निकाहनामें को अस्वीकार करने व पीडिता तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिये गए निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा मोहमम्द सलीम पुत्र नजर मौहम्मद को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




