वेस्ट वारियर्स संस्था के दस वर्ष पूर्ण होने पर किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

0
234

देहरादून। वेस्ट वारियर्स संस्था के दस वर्ष पूर्ण होने पर संस्था की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। जिसमें मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई अधिकारियों ने भी शिरकत की और वेस्ट वारियर्स परिवार को सम्बोधित किया।
देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के सपने के साथ, सितंबर 2012 में वेस्ट वारियर्स संस्था का गठन किया गया और हिमालयी क्षेत्र में ठोस कचरे के सही प्रबंधन हेतु कार्य करना शरू किया गया। आज 17 नवंबर 2022 को सस्थां को अपने दस वर्ष पूर्ण करने पर संस्था की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के एक स्थानीय होटल में किया गया। जिसकी शुरुआत उन सभी का स्वागत एवं धन्यवाद दे कर किया गया जिन्होंने स्वच्छ हिमालय के लक्ष्य को आगे बढ़ाना संभव बनाया गया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के आठ प्रमुख स्थानों पर विभिन्न रणनीतिक और रचनात्मक कार्याे के माध्यम से, वेस्ट वारियर्स संस्था ने न केवल लोगो को सही कचरा प्रबंधन हेतु जागरूक किया अपितु ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन में भी बड़ी भूमिका निभाई है। संस्था द्वारा वर्ष 2009 से मैक्लोडगंज और त्रिउंड में अपने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सफाई अभियान चला एक लंबा सफर शुरू किया और 2012 में देहरादून में एक संस्था के रूप में पंजीकृत हो गया। अब, सभी स्थानों पर लगभग 150 वारियर्स की एक टीम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि ऐसी व्यवस्था हो, जहां हर नागरिक अपने कचरे का सही ढंग से निपटान करे और स्वच्छता के प्रति नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव की भावना महसूस करे। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि वेस्ट वारियर्स संस्था आज नागरिको, समुदायों, बच्चों, स्वयं सेवको,सफाई साथियों, हरित श्रमिकों, स्वयं सहायता समूह और कचरा बीनने वालों के साथ हाथ मिलाकर बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सिंचाई और उत्पाद शुल्क विभाग के अतिरिक्त सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, उत्तराखंड पंचायती राज के पूर्व निदेशक और सचिव, कैरोलिन रोवेट, उप उच्चायुक्त, ब्रिटिश उच्चायोग और वेस्ट वॉरियर्स के पूर्व अध्यक्ष, संजय अग्रवाल, गौरव सोनी और बॉब वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे जिनके द्वारा वेस्ट वॉरियर्स परिवार को संबोधित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here