करोड़ो की ठगी करने वाला 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

0
490

हरिद्वार। रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के मास्टर माइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्रेजुएट है जिसने खुद को रिलाइंस का टेक्निकल हेड बताकर 3 करोड़ से अधिक की ठगी को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत प्रतिष्ठित व्यापारी अमित सैनी संचालक छोटू महाराज द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया गया था कि अश्वनी चौबे निवासी पटना बिहार, कुमार प्रसून निवासी ठाणे महाराष्ट्र, तरनजीत सिंह निवासी पथरी हरिद्वार व प्रशांत संगल निवासी देहरादून ने उनको रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर उनके साथ 3 करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी की गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान साक्ष्य संकलन करते हुए बहादराबाद पुलिस द्वारा आरोपी तरनजीत व प्रशांत संगल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। वहीं आरोपी कुमार प्रसून जो पूरी घटना का मास्टरमाइंड था 2021 से लगातार फरार चल रहा था जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वर्ष 2022 में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। आरोपी शातिर किस्म का व्यक्ति है जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार निर्देशित क्रम में बहादराबाद पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस की मदद से आरोपी कुमार प्रसून को एम्स दिल्ली के पास से दबोच लिया गया है। आरोपी ने खुद को रिलायंस कंपनी का टेक्निकल हैड बताकर साथी अश्वनी चौबे आदि के साथ मिलकर पीड़ित अमित सैनी को उत्तराखंड का रिलायंस कंपनी के सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे 3 करोड़ 20 लाख की धनराशि हड़प ली और रिलायंस सेटअप बॉक्स का हेडक्वार्टर बनाने के लिए बिल्डिंग का निर्माण भी कराया था। और धनराशि मिलने पर आरोपी फरार हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here