Home उत्तराखंड Chamoli भूकंप से दो बार दहली धरती, लोगों में दहशत

भूकंप से दो बार दहली धरती, लोगों में दहशत

0
35

चमोली/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में सबसे बड़ी खबर चमोली से आई है। आज सुबह चमोली में आधे घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। इसका केंद्र गोपेश्वर से करीब 14 किलोमीटर दूर और जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके झटके चमोली के साथ—साथ पौड़ी और टिहरी गढ़वाल तक महसूस किए गए, लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। ठीक 31 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर फिर से 2.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, इसका केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण—दक्षिण—पश्चिम में 5 किलोमीटर गहराई में था। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी तरह के जान—माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन जोशीमठ जैसे संवेदनशील इलाके में दो बार झटके आने से लोगों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here