Home News Posts उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरणः सीबीआई कोर्ट पहुंची उर्मिला सनावर

अंकिता भंडारी प्रकरणः सीबीआई कोर्ट पहुंची उर्मिला सनावर

0
40
  • बोलीं मुझे 25 लाख और स्कॉर्पियो का लालच दिया

देहरादून। अंकिता भंडारी मामले से चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर एक बार फिर से अपने बयान दर्ज कराने देहरादून की सीबीआई कोर्ट पहुंची हैं। उर्मिला 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुई थीं। 26 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी लेकिन इससे पहले ही हरिद्वार पुलिस ने दीपिका राठौर की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
जिसके बाद जमानत पर बाहर आई उर्मिला सनावर एक बार फिर से सीबीआई कोर्ट देहरादून पहुंची हैं। जहाँ उनके साथ यूकेडी देहरादून के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष नेगी और संतोष भंडारी भी मौजूद रही। पेशी पर जाने के दौरान उर्मिला सनावर ने बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए। उर्मिला ने कहा कि जब वह जेल में थी तो उन्हें डीएस रावत की तरफ से 25 लाख रुपए और स्कॉर्पियो कार का ऑफर दिया था। उर्मिला ने ये भी कहा कि सुरेश राठौड़ ने जेल में ही करवाचौथ का सामान भिजवाया था। उर्मिला भाजपा के झंडा लगे वाहन से कोर्ट पहुंचीं। कहा कि वह भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें खाने—पीने की चीजों में कुछ दिया गया जिससे उन्हें चलने—फिरने में भी दिक्कत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here