Home ताजा ख़बर तिरंगा लहराना अपराध नहीं, जंतर-मंतर वापस हासिल करेंगे : राहुल गांधी

तिरंगा लहराना अपराध नहीं, जंतर-मंतर वापस हासिल करेंगे : राहुल गांधी

0
37


नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने इसके लिए युवाओं को जेल में डालने की कार्रवाई को कायरता बताया। अपने संदेश में राहुल गांधी ने छात्रों, युवाओं, पत्रकारों और इण्डिया गठबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही सभी अलग-अलग बैनर के तहत अपनी बात रख रहे हों, लेकिन उनकी मांग एक है। उन्होंने प्रदर्शन को नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया और जंतर-मंतर को जनता के लिए फिर से हासिल करने की बात कही। उनका संदेश था कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर अपना विरोध दर्ज कराने का अधिकार लेकर रहेंगे। राहुल गांधी की प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। सीजेपी और विपक्षी दलों का कहना है कि लोकतंत्र में असहमति जताने और शांतिपूर्ण विरोध करने के लिए जगह मिलनी चाहिए। दूसरी ओर, पुलिस ने अपनी कार्रवाई के पीछे स्थल पर लागू प्रतिबंधों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी आशंकाओं का हवाला दिया है।
सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी के बीच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी आंदोलन में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि वह बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगे और प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। दीपके ने चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें रास्ते में रोका गया, तो वह उसी जगह से विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक के खिलाफ आंदोलन जारी रखने और देशभर में विरोध प्रदर्शन खड़े करने की बात भी कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here