Home News Posts उत्तराखंड युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
33

पौड़ी। पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान सूरज (उम्र 22 वर्ष) पुत्र मोहनलाल, निवासी धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल, के रूप में हुई है पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर धारा 137(2), 5(र)(पप)/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करो उसे न्यायालय में भेजा गया है। 2 अक्टूबर को धुमाकोट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धुमाकोट में तहरीर दी गई कि सूरज निवासी चामसैण, धुमाकोट ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर थाना धुमाकोट पर ूमुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here