Home News Posts उत्तराखंड कोर्ट के नोटिस के बाद मंत्री को पद से हटाया जाएः पंकज

कोर्ट के नोटिस के बाद मंत्री को पद से हटाया जाएः पंकज

0
53

देहरादून। कांग्रेस प्रवक्ता व अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि स्पेशल विजिलेंस कोर्ट से नोटिस के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जांच पूरी होने तक पद से हटया जाए।
आज यहां परेड ग्राउण्ड स्थित एक क्लब में पत्रकारो सेे वार्ता करते हुए उनके द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध अपनी घोषित जीरो टॉलरेंस नीति को व्यवहार में सिद्ध करते हुए स्पेशल विजिलेंस कोर्ट द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुडे प्रकरण में नोटिस जारी होने के उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जांच पूर्ण होने तक मंत्री मंडल से पृथक करें। उन्होंने कहा कि विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान द्वारा 25 जुलाई को पारित आदेश के तहत मंत्री गणेश जोशी को बीएनएसएस के प्रावधानों के अनुसार नोटिस जारी कर तीन सितम्बर को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रव्रिQया का सम्मान करते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना सरकार की संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। क्षेत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने से पूर्व दोषी नहीं माना जा सकता है किन्तु लोकतांत्रिक व्यवस्था में नैतिक उत्तरदायित्व और जनविश्वास सर्वोपरि है। यदि सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है तो जांच पूरी होने तक संबंधित मंत्री को पद से अलग कर पूरे प्रदेश में स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि कानून और नैतिकता सत्ता से ऊपर है। पंकज क्षेत्री ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनभागीदारी बढाने के उददेश्य से एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी शिकायत की सूचना मोबाइल नंबर 9412001234 पर दी जा सकी है। प्राप्त शिकायत का परीक्षण कर अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री द्वारा पात्र मामलों में निःशुल्क विधिक सहायता एवं पैरवी की जाएगी, ताकि भ्रष्टाचार के विरूद्ध आम नागरिक निर्भीक होकर अपनी आवाज उठा सकें। इस अवसर पर प्रवक्ता श्रीमती सुजाता पॉल, आशीष नौटियाल, आशीष सैनी, हिमांशु बहुगुणा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here