Home News Posts उत्तराखंड मुस्लिम समुदाय से जुडी पुरानी संरचना पर कार्रवाई से बवाल, जाम लगाया

मुस्लिम समुदाय से जुडी पुरानी संरचना पर कार्रवाई से बवाल, जाम लगाया

0
47

देहरादून। मसूरी के लक्ष्मण पुरी में मुस्लिम समुदाय की पुरानी संरचना पर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने आव्रQोश जताते हुए जाम लगाकर कार्यवाही का विरोध किया। समाचार लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।
आज यहां जिला प्रशासन की टीम मसूरी स्थित लक्ष्मण पुरी में स्थित एक मुस्लिम समुदाय की संरचना को ध्वस्त करने के लिए पहुंची। जिला प्रशासन की टीम के पहुंचते ही वहां काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो गये और प्रशासन की कार्यवाही का विरोध करने लगे।
उन्होंने जिला प्रशासन को उक्त स्थान के दस्तावेज व अंग्रेजों के समय 1914 का नक्शा दिखाया। रजिस्ट्री के कागजात भी जिला प्रशासन की टीम को दिखाये। उनका कहना था प्रशासन यहां पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर आये हैं जिससे यहां का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह प्रशासन व सरकार का तानाशाही रवैया है। पहले प्रशासन ने कहा कि मस्जिद की मीनार हटा दो तो उनके द्वारा स्वंय मीनार तोड दी गयी। उनका कहना था कि यह कब्रिस्तान 1914 से है तथा यहां पर उनके बुजुर्ग लोगों की कब्र है। उनका कहना था कि यह 200 साल पुराना कब्रिस्तान है जिसमें उनके द्वारा बारिश से बचने के लिए एक कमरे का निर्माण किया गया है। प्रशासन के रवैये को देखते हुए लोगों ने वहां जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक बवाल जारी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here