Home News Posts उत्तराखंड दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

0
32

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विकासखंड क्षेत्र में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक 10 वर्षीय बच्ची और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन आड़ू तोड़ने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बहला—फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया। कमरे में पहुंचते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया और उनके साथ गलत हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर दोनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का कुंडा खोलकर वहां से भागने में सफलता हासिल की। घर पहुंचकर उन्होंने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मामले की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here