Home News Posts उत्तराखंड घंटाघर के समीप दुकान में लगी आग, सामान स्वाह

घंटाघर के समीप दुकान में लगी आग, सामान स्वाह

0
87

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्तम क्षेत्र घंटाघर के पास चकराता रोड पर आज सुबह एक दुकान में आग लगने की घटना से अफरा—तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना से दुकान का सारा सामान जल चुका है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे चकराता रोड पर गोयल फोटो के पास एक दुकान में आग लगने की घटना से अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह दुकान मिक्सिंग व फ्रेमिंग की है। जिसका सारा सामान इस घटना में जलकर स्वाह हो चुका है। हालांकि पुलिस व दमकल विभाग दुकान में आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं प्रथम दृष्टया आग लगने के कारणों में शाट सर्किट होने की बात भी कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here