Home News Posts उत्तराखंड हाथी के हमले से एक की मौत

हाथी के हमले से एक की मौत

0
198

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र के पीली पड़ाव क्षेत्र में आज सुबह हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान यूसुफ (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युसूफ किसी कार्य से जंगल के समीप स्थित क्षेत्र में गया था। इस दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होने पुलिस व वन विभाग को घटना की सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग व पुलिस की टीमों ने मौक्े पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here