देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने सहसपुर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत वाले पुल की अप्रोच रोड 16 दिन में क्षतिग्रस्त होने को धामी सरकार के भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का प्रमाण बताया।
उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर खामियां सामने आई थीं और सरकार को आगाह भी किया गया था, लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज कर 12 जुलाई को पुल जनता के लिए खोल दिया गया। अब पुल क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोग प्रभावित हैं और विघार्थियों सहित आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्येंद्र शर्मा ने सरकार से सवाल किया कि 16 करोड़ खर्च होने के बावजूद पुल 16 दिन भी क्यों नहीं टिक पाया, निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है और जनता के पैसे की बर्बादी का जवाब कौन देगा? उन्होंने कहा कि यह घटना धामी सरकार के तथाकथित विकास मॉडल की पोल खोलती है।




