Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, सीआरपीएफ जवान व भाई की मौत

कार खाई में गिरी, सीआरपीएफ जवान व भाई की मौत

0
32
  • पत्नी व दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल, उपचार जारी
  • नई कार खरीदने की खुशी बदली मातम में

    पिथौरागढ़। नई कार खरीदने की खुशी अचानक मातम में बदल गयी। नई कार खरीदकर पिथौरागढ़ के कनालछिना जा रहे सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार का पूरा परिवार भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में बलदेव कुमार और उनके भाई राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलदेव की पत्नी नीतू गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि दोनों बच्चे भी चोटिल हुए हैं।
    जानकारी के अनुसार मरोड़ा खान और बंतोली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई यह दुर्घटना बीती दोपहर को हुई। परिवार काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ आवास से रवाना हुआ था। लेकिन 12 बजे करीब मरोड़ा खान और बांटोली के पास कार का एक्सीडेंट हो गया।
    बताया जा रहा है कि चार जून 2026 को हल्द्वानी से नई कार खरीदने के बाद पूरा परिवार बेहद उत्साहित था। बलदेव कुमार, उनकी पत्नी नीतू, जेठ राजेंद्र कुमार और दोनों बच्चे अक्षिता व आरव बीते रोज कनालीछीना जा रहे थे। कार में हंसी—खुशी का माहौल था, लेकिन मरोड़ा खान और बंतोली के बीच पहुंचते—पहुंचते नियति ने सब कुछ बदल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने क्रैश बैरियर के बीच बने गैप से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बलदेव कुमार और राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। नीतू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बच्चों को भी सिर और पैरों में चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एडीएम के.एन. गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर, दमकल विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय युवाओं ने मिलकर घायलों को खाई से निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here