Home News Posts उत्तराखंड यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, 2 महिलाओं की मौत

यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, 2 महिलाओं की मौत

0
34
  • एक ही परिवार के कई लोग घायल, उपचार जारी

नैनीताल। नैनीताल—कालाढूंगी मार्ग पर बीती देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहंा मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक परिवार के 28 पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित 20 से अधिक पर्यटक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने दोनो मृतक महिलाओं व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे यूपी के पर्यटक शहर से लगभग एक किलोमीटर पहले बैंड पर पहुंचे थे। शाम करीब 8 बजे टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर पड़ा। वाहन में सवार पर्यटकों की चीख—पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मदद को दौड़े। पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मिलकर पौन घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकाला।
घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सीएचसी में बेड की कमी और संसाधनों की कमी के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घायलों को बैठने के लिए बेंच तक नहीं मिली और एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। वहीं यह हादसा कई सवाल खड़े करता है। टेंपो ट्रैवलर में 28—29 लोग सवार थे, जिसमें 10 बच्चे भी शामिल थे। नैनीताल से वापसी के दौरान कालाढूंगी—नैनीताल मार्ग पर दो पुलिस चेक पोस्ट पार करने के बावजूद वाहन को रोका नहीं गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here