Home News Posts उत्तराखंड गुलदार ने घात लगाकर महिला पर किया हमला

गुलदार ने घात लगाकर महिला पर किया हमला

0
92

पौड़ी। पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को खाण्ड्यूसैण—दीवार गांव के समीप गुलदार ने एक 50 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार महिला गांव के पास मौजूद थी, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दे दी गई है। विभागीय टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही गुलदार हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की मौजूदगी देखी जा रही थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here