Home News Posts उत्तराखंड तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

0
87

देहरादून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओ को लेकर जा रही बस आज सुबह तोताघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में 39 यात्री सवार थे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर तीन से चार जो आशिंक रूप से घायल थे अस्पताल पहुंचाया जहंा उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 8.30 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला एवं ब्यासी की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही चारधाम यात्रा बस सड़क पर ही पलट गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 3 से 4 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय प्रशासन एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here