Home News Posts खान सर की कोचिंग सेंटर पर दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग!

खान सर की कोचिंग सेंटर पर दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग!

0
55
  • गार्ड को मारी गोली, गम्भीर घायल

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित खान सर की कोचिंग सेंटर में बीते रोज दिन दहाड़े फायंरिग होने की वारदात से हड़कंप मच गया है। इस वारदात में एक गार्ड के घायल होने की सूचना है। जिसे उपचार हेतू अस्पताल भेजा गया जहंा उसका उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुच कर जाच शुरू कर दी है।
मामला बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके का है। जहंा बीते रोज सल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग संस्थान के बाहर किसी बात को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड को गोलियां और गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ गार्ड को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कोचिंग के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा—तफरी और डर का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह मामला आपसी मारपीट और विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस घायल गार्ड का बयान दर्ज कर रही है और मौके पर मौजूद चश्मदीदों व स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि घायल गार्ड का अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। खान सर की कोचिंग में हुई इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी, एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने वारदात वाली जगह को अपने घेरे में ले लिया और आसपास के दुकानदारों और छात्रों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस की फॉरेंसिक और टेक्निकल टीमें भी मौके से साक्ष्य और सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here