देहरादून। टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखण्ड आगमन से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।




