देहरादून। आपसी प्रेम, भाईचारे व अमन चैन की दुआ के साथ ईद का त्यौहार सौहार्दपूर्ण मनाया गया।
आज यहां प्रातः मुख्य ईदगाह में शहर काजी हजरत मुफ्ती हाशीम अहमद कासमी ने देश की खुशहाली व अमन चैेन की दुआ के साथ ईद की नमाज अता करायी। जिसके बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही शहर की अन्य मजिस्जदों में लोगों ने ईद की नमाज अता कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घिसरपडी में स्थित मस्जिद में मौलाना कारी मौहम्मद इमरान इमाम खतीब साहब ने ईद की नमाज अता करायी और देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ के साथ सभी को ईद की मुबारकबाद दी। जिसके बाद हिन्दू, सिख व अन्य धर्माे के लोगों ने मुस्लिम भाईयों के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।




