Home News Posts उत्तराखंड सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग कर रहे दो गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग कर रहे दो गिरफ्तार

0
20



देहरादून। सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी बिना नम्बर की कार भी पुलिस ने सीज कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई कि डीबीएस कॉलेज के पास सफेद रंग की स्विफ्ट कार में दो लड़के बैठे है, जो आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार तथा लड़ाई झगड़े पर उतारू होकर गाड़ी को आगे पीछे कर रहे थे। सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर दोनों लड़कों को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो लडके और अधिक उत्तेजित होकर अन्य लोगो के साथ मारपीट पर उतारू हो गए, जिनसे उनके वाहन के कागजात मांगने पर वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिस पर उक्त कार को मोटर वाहन अधि. मे सीज करते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम शिवम पुत्र अशोक निवासी डी.बी.एस कालेज के पास, सेलाकुई, देहरादून व तंजीम पुत्र निसार अहमद निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर, देहरादून बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here