Home News Posts उत्तराखंड रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार के अन्दर मिला युवक का शव

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार के अन्दर मिला युवक का शव

0
125

नैनीताल। रेलवे स्टेशन की पार्किग में खड़ी एक कार में आज सुबह एक शव मिलने पर सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला लालकुआं रेलवे स्टेशन परिसर का है। जानकारी के अनुसार यहंा पार्किग में खड़ी एक कार में आज सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। रेलवे स्टेशन की पार्किंग मेंं शव मिलने की सूचना से यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त मदन राम (आयु 42 वर्ष) निवासी ग्राम आरे जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदन राम वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में निवास कर रहा था और पेशे से टैक्सी चालक था। मृतक के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जो इस घटना के बाद से गहरे दुःख में और स्तब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here