Home उत्तराखंड Almora खाई में गिरी कार, तीन की मौत

खाई में गिरी कार, तीन की मौत

0
22

अल्मोड़ा। सड़क हादसे में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां अग्रिम कार्यवाही जारी है।
उत्तराखण्ड राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन होने वाले सड़क हादसों मेें लोगों को जान माल का नुकसान हो रहा है। सड़क हादसे का ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में सामने आया है यहंा रापड़—गगोडा—चमडखान—सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा—तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान काफी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कार रानीखेत की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में समा गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here