चमोली। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 3 एवं 4 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों सहित जनपद चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दिनांक 5 मई 2026 को भी चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज वर्षा तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उन्होंने अधिकारियों को खराब मौसम की स्थिति में जनपद के भूस्खलन क्षेत्रों में सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन इकाइयों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी इस चेतावनी के क्रम में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता हेतु मोबाइल नंबर 7055753124 पर संपर्क किया जा सकता है।




