Home News Posts उत्तराखंड भाजपा करेगी चुनाव रणनीति पर मंथन

भाजपा करेगी चुनाव रणनीति पर मंथन

0
17
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय प्रवास को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
  • कोर ग्रुप, मंत्रियों के अतिरिक्त एक जिला, मंडल टीम संग बैठक में परखेंगे जमीनी तैयारी
  • विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की दृदृष्टि से मिलेगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शनः भट्ट

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे में सरकार और संगठन पर विस्तृत चर्चा के साथ 27 के चुनाव रणनीति पर होगा मंथन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शीघ्र होने वाले इस पहले प्रवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडल से लेकर प्रदेश और सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक लेंगे।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जबाब में भट्ट ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को लेकर बताया कि शीघ्र पांच राज्यों के परिणामों के बाद वह तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आयेंगे। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक वह जगह-जगह पर उनका शानदार स्वागत करने को उत्सुक हैं।
अपने प्रवास में अध्यक्ष जी बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। प्रदेश संगठन द्वारा राज्य के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य का खाका खींचते हुए, विधानसभावार पार्टी की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के कामों का जनता पर प्रभाव, विधायकों के प्रदर्शन और क्षेत्रवार मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसी तरह जिन सीटों पर पार्टी जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाई थी उसके लिए विशेष रणनीतिक योजना का खाका तैयार किया जाएगा। इस बार भाजपा सभी विधानसभाओं को जीतने की दृष्टि से बनने वाली चुनावी योजनाओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
चार धाम यात्रा में वीआईपी दर्शन को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा भगवान के दरबार में व्यवस्था सबके लिए समान हैं और कोई भी विशेष नहीं है। बाबा केदार भी अपने सभी भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। जहां तक प्रदर्शन की बात है तो सबको अपनी बात कहने का लोकतंत्रिक अधिकार है। सरकार की तैयारी शानदार है, लिहाजा विपक्ष को यात्रा को लेकर भ्रम फैलाने और देवभूमि की छवि खराब करने के प्रयासों से बचना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस प्रभारी के गढ़वाल दौरे को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का निजी मामला है। लेकिन इतना जरूर है कि उनका पिछला कुमायूं दौरा बहुत अच्छे परिणाम वाला नहीं रहा, ठीक ऐसा ही कुछ गढ़वाल में भी रहने वाला है। अभी तो यह भी तय नहीं है कि वह धार्मिक यात्रा पर हैं या राजनीतिक। फिलहाल तो उनके प्रभारी के आने से प्रदेश कांग्रेस की स्थिति में कोई सुधार नहीं आने वाला है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता जनता के अरमानों पर ही बहुत भारी पड़ रहे हैं, जिसे वह जल्द से जल्द उतारना चाहती है। लिहाजा उनके आने जाने से प्रदेश की राजनीति में कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here