Home News Posts उत्तराखंड केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आक्रोश

केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आक्रोश

0
75
  • उद्योगपति गौतम अडानी पहुंचे केदारधाम

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अव्यवस्थाओं और वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों का पारा चढ़ गया। उन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
केदारनाथ मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि वीआईपी कल्चर को तुरंत समाप्त किया जाए। उनका कहना है कि विशेष लोगों को दी जा रही प्राथमिकता से आम श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तीर्थपिरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बता दें कि बीकेटीसी और जिला प्रशासन का यह दावा है कि इस बार यात्रा में वीईआईपी कल्चर खत्म किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यह कहते है कि सभी श्रद्धालु एक समान हैं, किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके केदारनाथ धाम में प्रदर्शन की तस्वीरें यह बताने के लिए काफी है कि इन आदेशों का कितना पालन हो रहा है।
देश के प्रमुख उघोगपति गौतम अडानी ने आज सुबह केदारनाथ धाम में दर्शन किए। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर दोनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अडाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी आगमन को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। माना जा रहा है कि अडानी को दर्शन के लिए वीआईपी सुविधा प्रदान की गई, जिससे तीर्थपुरोहितों में नाराजगी व्याप्त है। केदारनाथ दर्शन के बाद अडानी ने प्रस्तावित सोनप्रयाग—केदारनाथ रोपवे परियोजना का हवाई सर्वे भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here