Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, एक गम्भीर

सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, एक गम्भीर

0
100

उधमसिंहनगर। सड़क दुर्घटना बीती देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जहंा रेड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
सड़क हादसे की यह घटना सितारगंज क्षेत्रांर्तगत अमरिया रोड के मलपुरी इलाके में घटित हुई है। यहंा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही रेडी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेडी में सवार तीन युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की शाम युवक गौरीखेड़ा से सितारगंज की ओर रेडी पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा अज्ञात वाहन रेडी से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रेडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सितारगंज उपजिला चिकित्सालय ले गई। जहंा डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया। मृतकों की पहचान शादाब, नाजिम और सुलतान के रूप में हुई है। तीनों गौरीखेड़ा, सितारगंज के रहने वाले थे। हादसे की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सितारगंज उपजिला चिकित्सालय के बाहर परिजनों का जमावड़ा लग गया।
सितारगंज पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया। क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग भी तेज कर दी है। एसपी उधम सिंह नगर ने कहा है कि दोषी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here